साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: सराज में प्रतिभा सिंह के सामने भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: सराज में प्रतिभा सिंह के सामने भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी गुटबाजी थम नहीं रही है। शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सराज विधानसभा के धरोटधार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा और सुक्खू गुट के कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा हो गया। दोनों गुटों के समर्थकों में हाथापाई तक हो गई। जिससे प्रदेशाध्यक्ष के सामने कार्यक्रम में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

दरअसल, अभियान को लेकर मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की धरोट पंचायत में शनिवार को पहुंचीं सांसद एवं पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के स्वागत कार्यक्रम में चेतराम और विजयपाल समर्थक आमने-सामने आ गए। प्रतिभा के समक्ष चेतराम गुट के समर्थकों ने कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजयपाल सिंह के खिलाफ गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी दौरान दोनों गुटों के समर्थकों में हाथापाई हो गई। चेतराम दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं। विजयपाल सुक्खू गुट के माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: जमीन निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हमला, चार महिलाओं पर एफआईआर

इस विवाद के बाद दोनों गुटों ने एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। जिससे पार्टी के बीच की गुटबाजी एक बार खुल कर सामने आई। उल्लेखनीय है कि मंडी जिला के पधर में शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह ने यह कह दिया था कि यदि चुनाव जीते होते तो आज सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जगह कौल सिंह मुख्यमंत्री होते। जिसके बाद भी मीडिया में इस बयाँ को लेकर काफी खलबली मची थी।

Join WhatsApp

Join Now