Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi: पुलिस मालखाने से 1.82 लाख रुपये गायब! जांच में थाने के मुंशी और स्टाफ घेरे में..

Mandi: पुलिस मालखाने से ही 1.82 लाख रुपये गायब! जांच में थाने के मुंशी और स्टाफ घेरे में..

Mandi: मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के हटली थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरों को पकड़कर जो रकम बरामद की थी, वही 1,82,900 की रकम अब पुलिस मालखाने से गायब हो गई है। यह मामला तब उजागर हुआ जब न्यायालय में पेशी के दौरान पकड़ी गई रकम और भुक्की की जांच की गई।

दरअसल, वर्ष 2023 में एक मामले में पुलिस ने 2,08,600 रुपये और भुक्की पकड़ी थी। लेकिन जब न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिंदा खोला गया तो उसमें से केवल 25,900 रुपये ही निकले, जबकि भुक्की की मात्रा पूरी थी। इस घटना ने पुलिस कर्मियों के होश उड़ा दिए और मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया।

इसे भी पढ़ें:  मंडी :पंडोह में युवक ने बुजुर्ग की चाकू से हमला कर की हत्‍या

जांच में पता चला कि 2023 से अब तक थाने में तैनात मुंशी और स्टाफ इस घटना में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस अवधि में चार मुंशी बदले जा चुके हैं। चूंकि पुलिस मालखाने की जिम्मेदारी थाने के मुंशी के पास होती है, इसलिए उन पर सबसे ज्यादा संदेह है।

उल्लेखनीय है कि इस तरह के मामले पुलिस विभाग के भीतर की लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। अब देखना यह है कि जांच में किन लोगों की भूमिका सामने आती है और कैसे इस रकम को गायब करने वाले दोषियों को सजा मिलती है।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर चलो शिमला' पदयात्रा मंडी से शुरू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच टीम 2023 के बाद से थाने में तैनात रहे स्टाफ से पूछताछ करेगी। खासतौर पर इस दौरान रहे मुंशी को तलब किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस चोरी में किसका हाथ है। डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही सारी सच्चाई सामने आएगी।

Himachal News Himachal News TodayHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now