Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

Mandi News: हाटेशवरी माता मन्दिर मे बनेगा सुलभ शौचालय: अपूर्व देवगन

Mandi News: हाटेशवरी माता मन्दिर मे बनेगा सुलभ शौचालय: अपूर्व देवगन

Mandi News: डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने मंडी जिला की शक्तिपीठ हाटेशवरी माता के मन्दिर का दौरा किया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन कमेटी ने उन्हें सम्मानित करते हुए माता की चुनरी भेंट की।इस मौके पर डीसी मंडी ने पूजा अर्चना भी की। उन्होंने मंदिर कमेटी से विकास कार्यों का जायजा लिया।

इस मौके पर मंदिर कमेटी ने पंचायत द्वारा बनाये जा रहे शौचालय की सुस्ती पर ध्यान करवाया। डीसी मंडी ने कहा कि इतना बड़ा मंदिर है। इसके लिए बड़ी व्यवस्था होनी चाहिए।कमेटी ने सुलभ शौचालय बनाने की बात कही। डीसी मंडी ने इस काम करने के लिए फंड देने का आश्वासन दिया है।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर ने बताया कि डीसी मंडी ने 15 लाख देने का आश्वासन दिया है।इसके अलावा डीसी मंडी ने पंचायत के द्वारा शौचालय के निर्माण में हो रही देरी पर भी दुख जताया। इस मोके पर उप प्रधान चिंत राम नायक, कोषाध्यक्ष बलदेव राणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now