Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

The Mehta Boys: प्राइम वीडियो की ओरिजनल मूवी “द मेहता बॉयज” का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट पर होगा प्रीमियर

The Mehta Boys: प्राइम वीडियो की ओरिजनल मूवी "द मेहता बॉयज" का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट पर होगा प्रीमियर

The Mehta Boys Premieres  : प्राइम वीडियो, जो इंडिया का पॉपुलर एंटरटेनमेंट प्लेटफार्म है, ने अपनी हाइली एंटीसिपेटेड ओरिजिनल मूवी द मेहता बॉयज (The Mehta Boys) की एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की है। ये फिल्म 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल (CSAFF) में 19 से 22 सितंबर 2024 के बीच दिखाई जाएगी।

यह फिल्म 20 सितंबर को फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट पर दिखाई जाएगी। ईरानी मूवीटोन एलएलपी और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट एलएलपी द्वारा निर्मित और बोमन ईरानी, ​​दानेश ईरानी, ​​विकेश भूटानी और शुजात सौदागर द्वारा निर्मित “द मेहता बॉयज़” का डायरेक्शन बोमन ईरानी ने किया है। स्क्रीनप्ले ईरानी और अलेक्जेंडर डिनेलारिस जूनियर द्वारा लिखी गई है जिन्होंने फिल्म “बर्डमैन” के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर जीता था। फिल्म में बोमन ईरानी, ​​अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और पूजा सरूप जैसे बेहद टैलेंटेड एक्टर्स हैं।

द मेहता बॉयज (The Mehta Boys) की कहानी 

“द मेहता बॉयज़” एक बाप और बेटी की कहानी है, जिनके बीच मतभेद होते हैं, लेकिन उन्हें 48 घंटे एक साथ बिताने के लिए मजबूर किया जाता है। यह फिल्म उनकी मुश्किल यात्रा को दिखाती है साथ ही बाप-बेटे के रिश्ते में अक्सर मौजूद उलझन पर गहराई से नजर डालती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

20 सितंबर को स्क्रीनिंग के बाद, जाने-माने अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता बोमन ईरानी, ​​लेखक अलेक्जेंडर दिनलेरिस जूनियर, अभिनेता अविनाश तिवारी और श्रेया चौधरी और निर्माता दानेश ईरानी और अंकिता बत्रा के साथ चर्चा होगी। अगले दिन, 21 सितम्बर को, बोमन ईरानी और अलेक्जेंडर दिनेलारिस जूनियर “द मेहता बॉयज़” के राइटिंग प्रोसेस पर एक मास्टर क्लास रखेंगे।

The Mehta Boys: प्राइम वीडियो की ओरिजनल मूवी "द मेहता बॉयज" का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट पर होगा प्रीमियर
The Mehta Boys: प्राइम वीडियो की ओरिजनल मूवी “द मेहता बॉयज” का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट पर होगा प्रीमियर

इस साल शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल साउथ एशियाई फिल्म मेकर्स के टेलेंट और क्रिएटिविटी को दिखाने के 15 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। अपनी शुरुआत से लेकर अब तक इस फेस्टिवल ने टेलेंटर लोगों को शिकागो के दर्शकों के साथ अपनी अनोखी कहानियों और विचारों को साझा करने का मौका दिया है। अलग -अलग फिल्म्स के जरिए, CSAFF साउथ एशियन सिनेमा की डायवर्सिटी और उसके दुनिया भर के फिल्म इंडस्ट्री पर प्रभाव दिखाता है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News TodayBoman Iranicelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiathe mehta boysweb series review

Join WhatsApp

Join Now