साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Mandi News: मंडी में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Mandi Crime News: मंडी जिले में घरेलू विवाद ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया है। कोटली उपमंडल के सपलोह गांव में पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Mandi News: मंडी में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Mandi News: मंडी जिले के कोटली क्षेत्र के सपलोह गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर पति ने गुस्से में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में महिला का चेहरा और बाल बुरी तरह झुलस गए। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी छोटी-मोटी बात पर कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर पत्नी पर पेट्रोल उड़ेल दिया। फिर उसने आग लगा दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई।

आग में झुलसने से महिला की हालत बहुत गंभीर हो गई। उसका चेहरा और बाल बुरी तरह झुलस गए थे। उसे तुरंत जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की जान खतरे में है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मंडी जिले में पहले भी घरेलू विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आ चुका है, जहां पति ने तेजाब डालकर पत्नी की हत्या कर दी थी। ताजा घटना ने घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Created with ❤