Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के मंडी में शर्मसार करने वाली वारदात: 15 साल की सगी बहन से भाई ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

हिमाचल प्रदेश में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 साल के नाबालिग लड़के पर अपनी ही 15 वर्षीय सगी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। मेडिकल जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर
Chamba News Mandi News Kharar Rape Case:

Mandi News Today: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से रिश्तों को तार-तार और समाज को झकझोर देने वाली एक बेहद संवेदनशील वारदात सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी ही 15 साल की सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है। इस शर्मनाक मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह पूरा मामला तब खुला जब किशोरी की तबीयत में बदलाव देखा गया। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को पिछले दो-तीन महीनों से माहवारी (पीरियड्स) नहीं आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

बेटी में शारीरिक बदलावों को देखकर जब परिवार की चिंता बढ़ी, तो वे 30 मई को उसे इलाज और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक ले गए। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने किशोरी के जरूरी टेस्ट किए, तो रिपोर्ट देखकर सबके होश उड़ गए। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद जब डॉक्टरों और रोते-बिलखते परिजनों ने किशोरी को भरोसे में लेकर पूछताछ की, तो उसने जो सच बताया उसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया।

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि पिछले तीन-चार महीनों के दौरान उसके 14 साल के छोटे भाई ने ही उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया था। बदनामी और डर के मारे वह चुप रही। पीड़िता के इस बयान के बाद अस्पताल प्रशासन और परिवार ने तुरंत मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: SIU टीम ने पकड़ी 5 किलो 554 ग्राम चरस, आरोपित सरकारी स्कूल में क्लर्क

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी नाबालिग भाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। चूंकि मामला सगे भाई-बहन से जुड़ा है, इसलिए पुलिस बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सभी तथ्यों, सबूतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गहराई से जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और कानून के मुताबिक आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  भूपेंद्र सेन मुनि शुकदेव तपोस्थली समिति के अध्यक्ष बने
Mandi NewsMandi News TodayMandi News UpdateMandi Rape CaseToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now