साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Bomb Threat: मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को एक धमकी भरी कॉल आई जिसमें कॉलर ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद, स्कूल ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन करने वाला डिस्कनेक्ट हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

स्कूल की शिकायत के आधार पर बीकेसी पुलिस स्टेशन में अज्ञात कॉलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे ठाकरे

इस बीच, मुंबई पुलिस ने कहा कि उसने कॉलर का पता लगा लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में, एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसके दौरान अज्ञात कॉलर ने अस्पताल को उड़ाने और अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now