साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अमृतसर में BSF ने पाक ड्रोन को मार गिराया

अमृतसर में BSF ने एक और पाक ड्रोन को मार गिराया
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर में पाकिस्तान की ओर से आए एक और ड्रोन को मार गिराया है। इससे पहले बीएसएफ ने 26 नवंबर को पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। उसी दिन पंजाब के पठानकोट में सीमा के पास दो घुसपैठियों को देखे जाने के बाद बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।


अधिकारियों ने बताया कि चहरपुर गांव के पास भारतीय क्षेत्र में ड्रोन को घुसते हुए देखने के बाद सैनिकों ने उस पर गोलीबारी की और तस्करी के एक और प्रयास को विफल कर दिया। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के चाहरपुर के पास पड़ने वाले इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को मार गिराया। फिलहाल, इलाके की घेराबंदी कर अन्य संबंधित एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बीते एक साल में खाद्य तेलों की कीमतों में लगी आग, इतने बढ़ गए दाम

Join WhatsApp

Join Now