साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, कहा- यह रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर

अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, कहा- यह रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक और ऐतिहासिक क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना हुए| वह 22-25 सितंबर की अपनी यात्रा के दौरान क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करने के अलावा कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

अमेरिका यात्रा के लिए रवाना होने के पहले पीएम मोदी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘मैं 22 से 25 सितंबर तक अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के आमंत्रण पर यूएस दौरे पर रहूंगा| अपनी इस यात्रा के दौरान मैं राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के साथ भारत-अमेरिका वैश्चिक साझेदारी और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करूंगा| मैं विज्ञान और टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए अमेरिका की उप राष्‍ट्रपति कमला हैरिस के मिलने के लिए भी इच्‍छुक हूं| ‘
बयान में कहा गया है, ‘मैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन, ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम स्‍कॉट मॉरिसन और जापान के पीएम योशीहिद सुगा के साथ पहले क्‍वाड लीडर्स शिखर सम्‍मेलन में शिरकत करूंगा.यह सम्‍मेलन इस वर्ष मार्च में हमारे वर्चुअल सम्‍मेलन के परिणामों का आकलन करने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण के आधार पर भविष्‍य की प्राथमिकताओं की पहचान करने का अवसर प्रदान करता है. मैं ऑस्‍ट्रेलिया और जापान के पीएम से भी मुलाात करूंगा. संयुक्‍त राष्‍ट्र साधारण सभा में कोविड महामारी, आतंकवाद से निपटने की जरूरत, क्‍लाइमेट चेंज और अन्‍य अहम विषयों पर पने संबोधन के साथ अपनी यात्रा का समापन करूंगा.’

इसे भी पढ़ें:  त्रिपुरा में अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां, कहा- ‘घुसपैठ और हिंसा सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है खत्म’ 

Join WhatsApp

Join Now