साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

किसानों का 18 फरवरी को चार घंटे के लिए ‘रेल रोको’ अभियान

किसानों ने गणतंत्र दिवस पर दिल्‍ली में दी ट्रैक्टर रैली आयोजित करने की धमकी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता |
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 82वां दिन है। फिलहाल इस गतिरोध का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इस बीच आंदोलनकारी किसानों ने एकबार फिर से अपने आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको अभियान का ऐलान किया है। किसानों ने ऐलान किया है कि 18 फरवरी को 4 घंटे तक पूरे देश में रेल रोको अभियान चलाया जाएगा।

किसान नेताओं का कहना है कि उन्हें कानून वापसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। किसान संगठनों का कहना है कि नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक के लिए निलंबित रखने का सरकार का मौजूदा प्रस्ताव उन्हें स्वीकार नहीं है|

बता दें कि संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसानों से आंदोलन खत्म किए जाने की अपील की उधर किसान अपने आंदोलन को धार देने का ऐलान करते हुए पहले राजस्थान के सभी रोड को एक दिन के लिए टोल प्लाजा को टोल मुक्त कराने की बात किया था वही फिर 18 को देशभर में रेल रोको अभियान चलाने की बात कही |

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में नकली दवा निर्माताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DCGI ने 18 कंपनियों के लाइसेंस किए रद्द

आपको बता दें कि इन कानूनों को लेकर किसानों की सरकार के बीच अबतक 11 दौर की वार्ता हो चुकी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलकर पाया है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक स्थगित करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और इन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग पर अड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now