साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी

देश में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है।
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
देश में एक बार फिर से बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को कुछ राज्यों में बढ़ते कोविड के मामलों और केंद्र की वैक्सीनेशन को तेज करने की कोशिशों को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं|

बता दें कि एक साल पहले कोरोना के प्रसार के बाद से ही पीएम कुछ-कुछ अंतराल पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करते रहे हैं| आज भी वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलग-अलग राज्यों का जायजा लेंग|

पीएम मोदी ने ऐसी आखिरी मीटिंग में वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर बातचीत की थी| उस वक्त वैक्सीनेशन का पहला चरण शुरू हो रहा था, जब लगभग तीन करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना था|

बता दें कि इस बीच बुधवार की सुबह पिछले 24 घंटों में देश में कुल 28,903 नए केस दर्ज किए गए हैं| यह 11 दिसंबर, 2020 के बाद से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में केस सामने आए हैं| इसके साथ ही देश में कोविड के अब तक कुल 1.14 करोड़ मामले हो चुके हैं और कुल मौतों का आंकड़ा 1,59,044 हो चुका है| यह भी बता दें कि 15 जनवरी, 2021 के बाद से आज सबसे ज्यादा मौतें- 188- दर्ज हुई हैं. 15 जनवरी को 191 मौतें दर्ज हुई थीं|

इसे भी पढ़ें:  RBI ने दरों में नहीं किया कोई बदलाव, जीडीपी ग्रोथ अनुमान 9 .5 फ़ीसदी पर कायम

Join WhatsApp

Join Now