Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

गंगा-यमुना नदी में बहते हुए मिले शवों पर केंद्रीय मंत्री बोले,’मामले को संज्ञान में ले जांच कराएं राज्‍य’

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में शव नजर आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और यह संदेह भी जताया गया कि यह कोविड-19 से जान गंवाने वालों की लाशें हैं। हालांकि, सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया।


वहीँ मामले को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने इस पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया है. उन्‍होंने कहा कि राज्‍यों को ऐसी घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए इस बारे में पूरी जांच करानी चाहिए| शेखावत ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बिहार के बक्सर क्षेत्र में मां गंगा में तैरते मिले शवों की घटना दुर्भाग्यजनक है| यह निश्चित ही पड़ताल का विषय है| मां गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है| यह घटना अनापेक्षित है| संबंधित राज्य इस संदर्भ में तुरंत संज्ञान लें|’

इसे भी पढ़ें:  CBSE Board Exams : नहीं होगी 10वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा, 12वीं की परीक्षा टली

गौरतलब है कि हाल ही में संदिग्ध कोरोना संक्रमितों का शव यूपी की सीमा से सटे बिहार के बक्सर जिले के चौसा के समीप नदी में सोमवार को बहता हुआ पाया गया| चौसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने न्‍यूज एजेंसी भाषा को बताया कि स्थानीय चौकीदार द्वारा इस बारे में सूचित किए जाने पर हमने अब तक इनमें से 15 शव बरामद कर लिए हैं| मृतक में से कोई भी बक्सर जिला के निवासी नहीं हैं.|

उन्होंने कहा कि उस पार उत्तर प्रदेश के कई जिले नदी के किनारे स्थित हैं और हो सकता है कि वहां शवों को गंगा में बहा दिया गया जो हमें नहीं पता| उधर यूपी के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में शव नजर आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और यह संदेह भी जताया गया कि यह कोविड-19 से जान गंवाने वालों की लाशें हैं| हालांकि, सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया

इसे भी पढ़ें:  India Pakistan Conflict: पाकिस्तान की सियासी चालबाजियों का काला सच, भारत से शांति की आड़ में हमेशा ही रची है बड़ी साजिशें..!
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल