साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

गुजरात पंचायत क्लर्क परीक्षा रद्द

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

GPSSB Clerk Exam 2023: गुजरात पंचायत क्लर्क भर्ती परीक्षा 2023 को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया है। गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने आज सुबह इस संबंध में अधिसूचना जारी की। परीक्षा रविवार सुबह 11 बजे से निर्धारित की गई थी।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

सचिव ने कहा है, ‘रविवार सुबह पुलिस ने GPSSB को सूचित किया है कि एक जूनियर क्लर्क की लिखित परीक्षा (GPSSB Clerk Exam 2023) का पेपर लीक हो गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बोर्ड ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचने की अपील की है। अगली तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।”

इसे भी पढ़ें:  बॉम्बे HC से बंगाल की मुख्यमंत्री को झटका

छात्र नेता बोले- लाखों बेरोजगारों को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

छात्र नेता और अतीत में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक घोटाले का पर्दाफाश करने वाले युवराज सिंह जडेजा ने कहा, “राज्य सरकार ने पिछले अनुभव से कोई सबक नहीं सीखा है, जिसका खामियाजा लाखों बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ेगा।” जडेजा ने कहा कि 1,150 जूनियर क्लर्क पदों के लिए नौ लाख इच्छुक उम्मीदवारों ने फॉर्म भरे थे।



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now