साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: लापता जवान की 5 साल की बेटी ने की अपील- नक्सल अंकल प्लीज मेरे पापा को छोड़ दो

नक्सली हमला: लापता जवान की 5 साल की बेटी ने की अपील- नक्सल अंकल प्लीज मेरे पापा को छोड़ दो.
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में कथित अपहरण किए गए एक कोबरा कमांडो की पांच साल की बेटी ने अपने पिता को रिहा करने की अपील की है| बच्ची का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें वह रोते हुए कहती है ‘प्लीज मेरे पापा को छोड़ दीजिए| केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ‘कोबरा’ कमांडो राकेश्वर सिंह मिन्हास के परिवार का कहना है कि हमले के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है| बता दें, इस हमले में सुरक्षाबलों के 22 जवान शहीद हो गए हैं|

छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: लापता जवान की 5 साल की बेटी ने की अपील

कोबरा जवान राजेश्वर सिंह की पत्नी ने कहा कि कोई जानकारी अभी सामने नहीं आ रही है। हम लोग सिर्फ टीवी के जरिए खबर देख रहे हैं। वह नक्सलियों के कब्जे हैं। मैं छत्तीसगढ़ की सरकार से यह अपील करना चाहूंगी कि जो भी नक्सलियों की डिमांड है, उसे पूरा करें और हमारे पति की रिहाई हो। पत्नी ने कहा कि पहले भी वह ऑपरेशन में शामिल रहे हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ कि वह फोन नहीं उठाएं।

इसे भी पढ़ें:  यूक्रेन-रूस तनाव के चलते कच्चे तेल में तेजी, देश में नही नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

पत्नी ने कहा कि पिछले पांच साल से वह लगातार कोबरा कमांडो में ड्यूटी कर रहे हैं। वह चार-चार दिन तक लगातार ऑपरेशन पर रहे हैं। साथ ही हमें लगातार इस बात की जानकारी भी देते रहे हैं कि मैं ठीक हूं। पत्नी ने बिलखते हुए कहा कि सरकार नक्सलियों की डिमांड को पूरे करे और हमारे पति को वापस लाए क्योंकि वह देश के जवान भी हैं। मेरे ससुर भी सीआरपीएफ में अपनी जान गंवा चुके हैं। अब हम नहीं चाहते हैं कि हमारे परिवार के साथ फिर से ऐसी कोई घटना घटे।

Join WhatsApp

Join Now