साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी हुआ ढेर

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दसल वन क्षेत्र के अंदर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। बता दें कि दस्सल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।


इससे पहले गुरुवार को बीएसएफ के जवानों ने सांबा सेक्टर में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया था। पुलिस ने आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दस्सल से आगे आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जंगल के अंदर तलाशी अभियान जारी है। एक से दो आतंकियों के जंगल के अंदर छिपे होने की आशंका है। अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  Tomato Price Increase: टमाटर की कीमतों में लगातार उछाल, आने वाले दिनों में 200 रुपये प्रति किलो हो सकते हैं दाम

Join WhatsApp

Join Now