साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

जम्मू के डोडा में गहरी खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत

जम्मू के डोडा में गहरी खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जम्मू संभाग के डोडा जिले में गुरुवार सुबह एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक मिनी बस जो थथरी से डोडा जा रही थी, सुई ग्वारी के पास थथरी-डोडा रोड पर चिनाब नदी के किनारे एक गहरी खाई में लुढ़क गई। उन्होंने कहा कि शवों और घायलों को मौके से निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।


केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में थतरी के पास एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। अभी-अभी डीसी डोडा विकास शर्मा से बात की, घायलों को जीएमसी डोडा में ट्रांसफर किया जा रहा है, आगे जो भी सहायता की आवश्यकता होगी, वह की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  India-Pak Tension: ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ट्रेलर था, पूरी फिल्म अभी बाकी, थलसेना प्रमुख की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now