साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

टेरर फंडिंग मामले में राज्य जांच एजेंसी की कार्रवाई

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Jammu Kashmir: राज्य जांच एजेंसी (SIA) की शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है। ये छापेमारी टेरर फंडिंग मामले में की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, SIA की टीम ने श्रीनगर के परिमपुरा, जवाहर नगर, नाटीपुर, चनापुर, बुलबुल बाग और कमरवारी इलाकों में छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी आतंकवाद के लिए फंडिंग से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई है।

तलाशी वारंट मिलने के बाद शुरू की कार्रवाई

राज्य जांच एजेंसी ने मामले में कोर्ट से वारंट मिलने के बाद ये छापेमारी की है। राज्य जांच एजेंसी घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन को कमजोर करने में जुटी है। पिछले कुछ महीनों में आतंकी सगंठन से संबंध रखने वाले लोगों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें:  'मैं उनका प्लान जानता हूं', वे मुझे मारना चाहते हैं' साबरमती जेल से बाहर आते ही डरा डॉन



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now