साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

त्रिपुरा में आज वोटिंग, गृहमंत्री शाह तुरा के दौरे पर

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Today Headlines, 16 Feb 2023: फरवरी महीने के दो हफ्ते बीत चुके हैं। आज कई बड़ी खबरें हैं, जिन पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी। त्रिपुरा में आज मतदान होगा। वहीं मेघालय में होने वाले चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह तुरा जाएंगे। आज से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं।

आज की बड़ी खबरें

  • त्रिपुरा में गुरुवार यानी 16 फरवरी को मतदान है। यहां 8 जिलों में 60 सीटों के लिए 259 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 31 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनकी किस्मत का फैसला 28,13,478 मतदाता करेंगे।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 फरवरी को मेघालय के तुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। यहां भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।
  • यूपी बोर्ड की 10वीं और 120वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहले दिन दोनों कक्षाओं की परीक्षा हिंदी के पेपर से हो रही है। इसके लिए 58 लाख से ज्यादा बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सीएम योगी ने नकल करते हुए पकड़े जाने पर रासुका लगाने का निर्देश दिया है।
  • यूपी में आगरा, मथुरा समेत 12 जिलों के युवाओं के लिए 16 फरवरी से अग्निवीर भर्ती रैली शुरु होने जा रही है। गुरुवार से 15 मार्च तक युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। लिखित परीक्षा 17 अप्रैल के बाद होगी।
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत चार दिन के प्रवास पर 16 फरवरी को बरेली पहुंच रहे हैं। यहां स्वयंसेवकों का एक बड़ा कार्यक्रम है। वे यहां 2025 में होने वाले शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की जानकारी देंगे।
  • इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 फरवरी 2023 से खेला जाएगा। इसका आयोजन न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई के बे ओवल में किया जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबर 6:30 बजे शुरू होगा।
  • मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह विवाद में सर्वे या वाद के पोषणीयता पर 16 फरवरी को कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। यह मामला जिला जज की अदालत में चल रहा है।
  • राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया 16 फरवरी को अपना इस्तीफा देंगे। उन्हें असम का राज्यपाल बनाया गया है। वे 22 फरवरी को गुवाहाटी राजभवन में शपथ लेंगे।
इसे भी पढ़ें:  नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी को मेंटर और प्रियंका को बताया मार्गदर्शक, बोले- मेरी प्रतिबद्धता एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी

आज का इतिहास

16 फरवरी का दिन कई बड़ी हस्तियों के नाम दर्ज है। हिंदी सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का 1944 में आज के ही दिन निधन हुआ था। दादा साहब का पूरा नाम घुंडीराज गोविंद फाल्के था।

वहीं, हिंदी के प्रख्यात लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और बांग्ला साहित्य के लेखक शरत चंद चट्टोपाध्याय का जन्मदिन भी 16 फरवरी को है।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘ये पल मेरे हौंसले को बढ़ाने वाला है, 100वें टेस्ट से पहले पीएम मोदी से मिले चेतेश्वर पुजारा, लिया आशीर्वाद

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now