साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

दर्शकों के बिना खेले जाएंगे भारत बनाम इंग्लेंड T20 सीरीज के आखिरी 3 मैच, वापस होंगे टिकट के पैसे

भारत बनाम इंग्लेंड
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
भारत और इंग्लैंड के बीच बचे तीनों टी-20 मैच अब दर्शकों के बिना ही खेले जाएंगे| कोरोना वायरस के बढ़ते संख्या को देखते हुए यह फैसला किया गया है| गुजरात क्रिकेट संघ ने टी20 सीरीज के बाकी के तीन मैचों के बगैर दर्शकों के होने की पुष्टि की है|

गौरतलब है कि टी-20 सीरीज के सारे मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने हैं| पहले 2 मैचों में स्टेडियम में 50 फीसदी फैन्स को आने की अनुमती थी, लेकिन हाल के समय में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से पैर पसार रहा है| ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला किया गया है|


वैसे, भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बंद स्टेडियम में खेला गया था लेकिन बाद में फिर बाकी के 3 मैच 50 फीसदी दर्शकों के साथ खेला गया था. इसके अलावा दर्शकों के द्वारा खरीदे गए टिकटों के पैसे भी वापस होंगे| जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने कहा है कि 16, 18 और 20 मार्च को होने वाले टी-20 मैचों के लिए टिकट खरीदने वाले दर्शकों को उनके टिकटों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे|

इसे भी पढ़ें:  राहुल घिरे या सरकार? बड़ी बहस

Join WhatsApp

Join Now