साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

देश में 24 घंटों में कोरोना के 10,542 नए मामले सामने आए

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर , कोरोना मामले में गिरावट जारी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशल डेस्क|
भारत में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,542 नए मामले सामने आए हैं। सरकार की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों को मुताबिक बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,542 नए केस मिले हैं। वहीं इन नए मामलों के चलते अब देशभर में एक्टिव मरीजों की संख्या 63,562 हो गई है। देश में चार दिन की गिरावट के बाद आज यानी 19 अप्रैल को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। 18 अप्रैल को कोरोना के कुल 7,633 मामले दर्ज किए गए थे।

कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 27 ने अपनी जान गंवा दी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां 6 लोग कोरोना के चलते मरे। दिल्ली में पांच लोगों की जान गई है। छत्तीसगढ़ में चार, कर्नाटक में तीन, हिमाचल में दो, राजस्थान में दो मौतें हुई हैं। केरल, पुडुचेरी, पंजाब,तमिलनाडु और यूपी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  बिहार में Caste Based Census को चुनौती देने वाली याचिका स्वीकार

Join WhatsApp

Join Now