साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

न्यायाधीश अमजद ए सईद होंगे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायधीश

न्यायाधीश अमजद ए सईद होंगे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायधीश
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में
बाम्‍बे हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश अमजद ए सईद के नाम की सिफारिश की है। न्यायाधीश अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायधीश के रूप कार्यभार सम्भालेंगे। उल्लेखनीय है कि 25 मई को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्‍मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं

21 जनवरी 1961 को जन्मे जस्टिस अमजद ए सईद वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज के रूप में कार्यरत हैं। न्यायाधीश सैयद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से यूजी में लॉ की डिग्री प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे।

इन्होंने सरकार की ओर से मैंग्रोव, कचरा डंपिंग, चैरिटेबल अस्पतालों में गरीबों के लिए मुफ्त/रियायती चिकित्सा उपचार, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, और कुपोषण ऐसे अतिमहत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित जनहित याचिका मामलों में पैरवी की। कई पब्लिक अंडरटैकिंग पैनल में रहे और उनकी ओर से मध्यस्थता में भी पेश हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मणिपुर पर संसद में तकरार बरकरार, अनुराग बोले- चुनावी वर्ष में सिर्फ राजनीति कर रहा विपक्ष

Join WhatsApp

Join Now