साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगी आग, पांच दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम हुए बेकाबू, जानिए अपने शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। एक बार फिर दामों में इजाफा हुआ है। पेट्रोल 76 से 84 पैसे प्रति लीटर और डीजल 76 से 85 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में यह चौथी बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में महज पांच दिनों में तीन रुपये से ज्‍यादा की वृद्धि ने आम उपभोक्‍ता की चिंता को बढ़ा दिया है।

दिल्‍ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की वृद्धि हुई है। दिल्‍ली में अब पेट्रोल की कीमत 98.61 रुपये प्रति लीटर होगी, जो पहले 97.81 रुपये थी, जबकि डीजल की कीमत 89.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 89.87 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 84 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ 113.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 85 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 97.55 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में जल्द शुरू होगी भारत की पहली रिंग मेट्रो

जबकि कोलकाता में पेट्रोल 83 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 108.1 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 93.01 रुपये प्रति लीटर है। चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत 76 पैसे बढ़कर 104.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76 पैसे बढ़कर 94.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now