साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मध्य प्रदेश के मुरैना में सुखोई और मिराज फाइटर आपस में टकराए, दोनों पायलट सुरक्षित

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुरैना में सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। डिफेंस सूत्रों ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 MKI और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

प्रशासन ने कहा कि हादसे में घायल हुए दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रक्षा सूत्रों ने कहा, “एक सुखोई -30 और मिराज 2000 विमान मध्य प्रदेश के मुरैना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।” IAF ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  ‘जिस राज्य में CM की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी’, असम में बोले केजरीवाल

मुरैना कलेक्टर ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े पांच बजे हुआ। उन्होंने कहा कि पायलटों को एसयू-30 से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now