साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ममता आज केंद्र के खिलाफ देंगी धरना

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Today Headlines, 29 March 2023: राजस्थान में एक बार फिर मौसम आज बुधवार से करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में 29 मार्च से बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं बुधवार को किन-किन खबरों पर लोगों की नजर रहेगी…

आज की खास खबरें

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 29 और 30 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देंगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य का करोड़ों रुपए बकाया न देने का आरोप लगाया है।

हिमाचल में प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक 29 मार्च होगी। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य मुद्दों पर निर्णय हो सकता है।

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 29 मार्च को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इसमें निकाय सीटों के आरक्षण के संबंध में नगर निगम और नगर पालिका नियमावली में संशोधन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  कश्मीर पर लाए थे यह चार सूत्रीए ऐतिहासिक समझौता, बनते-बनते रह गई थी बात

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा 29 मार्च को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा।

आज का इतिहास

स्वतंत्रता संग्राम में 29 मार्च का दिन ऐतिहासिक है। 1857 में 29 मार्च को मंगल पांडे ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की मशाल जलाई थी। जो देखते ही देखते पूरे देश में फैल गई थी।

बंगाल की बैरकपुर छावनी में 34वीं बंगाल नेटिव इंफेंटरी के मंगल पांडे ने परेड ग्राउंड में दो अंग्रेज अफसरों पर हमला कर दिया था। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। उन्हें 7 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें: चक्रव्यूह के तहत राहुल गांधी को फंसाया गया, कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now