साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बड़ी ख़बर: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को राहत नहीं, सजा पर रोक वाली याचिका खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में गुजरात की सेशंस कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 23 मार्च को निचली अदालत से मिली 2 साल की सजा के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की ओर से अब गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।


बता दें कि मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में मिली सजा के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर आज सूरत सेशंस कोर्ट की ओर से फैसला सुनाया जाना था। कहा जा रहा है कि कोर्ट के खुलते ही जज राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर पी मोगेरा की अदालत ने पिछले गुरुवार को राहुल गांधी की अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था

इसे भी पढ़ें:  Petrol Diesel Price Today: इन जगहों पर क्या सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल?

बता दें कि सूरत की सीजेएम कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि केस में 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। 24 मार्च को राहुल गांधी की सांसदी खत्म हो गई थी। हाल ही में उन्हें सांसद के तौर पर मिला तुगलक लेन का बंगला भी खाली करने को कहा गया था जिसकी मियाद दो दिन बाद खत्म हो रही है।

राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया था कि राहुल की मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि का केस उचित नहीं था। साथ ही केस में अधिकतम सजा की भी जरूरत नहीं थी। सीनियर एडवोकेट आरएस चीमा ने कहा था कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 389 में अपील लंबित होने पर सजा के निलंबन का प्रावधान है। उन्होंने कहा था सत्ता एक अपवाद है, लेकिन कोर्ट को सजा के परिणामों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि कोर्ट को इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या दोषी को अपूरणीय क्षति होगी। ऐसी सजा मिलना अन्याय है।

इसे भी पढ़ें:  विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी; दिल्ली में नीतीश और तेजस्वी ने खड़गे से की मुलाकात, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

Join WhatsApp

Join Now