साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, PM मोदी समेत तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, PM मोदी समेत तमाम बड़े नेता रहे मौजूद
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

नई दिल्ली|
NDA के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। आज सुबह, मुर्मू ओडिशा भवन से संसद के लिए पहुंची, जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर तमाम बड़े नेता संसद में मौजूद रहें। नामांकन से पहले पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह भी संसद पहुंचे गए थे, जहां अंत में नामांकन तक वे मुर्मू के साथ रहे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा समेत यूपी-उत्तराखंड समेत कई अन्य भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी मुर्मू के नामांकन के समय उपस्थित रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
संसद पहुंची द्रौपदी मुर्मू ने यहां तमाम नेताओं से मुलाकात की। संसद भवन से कई तस्वीरें भी सामने आई।

बीते दिन गुरुवार को मुर्मू ने राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। ओडिशा के भुवनेश्वर से राष्ट्रीय राजधानी के लिए प्रस्थान करने से पहले एक संक्षिप्त बयान में, मुर्मू ने कहा था, ‘मैं सभी को धन्यवाद देती हूं और राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी से सहयोग चाहती हूं। मैं सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और 18 जुलाई से पहले उनका समर्थन मांगूंगी।’

इसे भी पढ़ें:  Air India: 220 बोइंग विमान खरीदेगा एयर इंडिया, अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden बोले- ये ऐतिहासिक समझौता

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, टीएमसी और NCP सहित प्रमुख विपक्षी दलों का संयुक्त उम्मीदवार घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद, ओडिशा में संथाल समुदाय से, 64 वर्षीय को मंगलवार रात भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया। मुर्मू का चुना जाना लगभग तय है, क्योंकि बहुमत सत्तारूढ़ एनडीए के पक्ष में दिखता है।

Join WhatsApp

Join Now