Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर जुलाई 2025 की DA वृद्धि पर, जानिए कितना बढ़ेगा DA?

DA Hike 2025 केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर जुलाई 2025 की DA वृद्धि पर

DA Hike in July 2025: लेबर मिनिस्ट्री के तहत लेबर ब्यूरो ने मार्च 2025 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) डेटा जारी किया है। आंकड़ों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि मार्च में सालाना महंगाई दर 2.95 प्रतिशत रही। सबसे अहम बात यह है कि खाने-पीने की चीजों में गिरावट आई है। लिहाजा CPI-IW इंडेक्स में मामूली उछाल आया है।

दरअसल, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए (7th Pay Commission News) महंगाई भत्ता (DA) वर्ष में दो बार बढ़ाती है—जनवरी और जुलाई में। पिछली बार DA में केवल 2% की वृद्धि हुई थी, जो पिछले 78 महीनों में सबसे कम रही। इस मामूली बढ़ोतरी से कर्मचारी और पेंशनभोगी असंतुष्ट हैं, और अब उनकी उम्मीदें जुलाई 2025 की वृद्धि पर टिकी हैं।

DA Hike: कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 55% है। यह कम वृद्धि 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए निराशाजनक रही। सातवां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होने वाला है, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार जुलाई में DA में 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  युद्ध स्मारक पर PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

CPI-IW डेटा ने बढ़ाई उम्मीद:

श्रम मंत्रालय के अंतर्गत लेबर ब्यूरो ने मार्च 2025 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) डेटा जारी किया है, जिसने DA वृद्धि की संभावनाओं को बल दिया है। मार्च में CPI-IW इंडेक्स 0.2 अंक बढ़कर 143.0 पर पहुंचा, जो जनवरी के 143.2 से थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी सकारात्मक संकेत देता है। नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक CPI-IW में लगातार कमी देखी गई थी, लेकिन मार्च की मामूली वृद्धि ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत प्रदान की है।

इसे भी पढ़ें:  Vote Chori: विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप पर आया चुनाव आयोग का ये जवाब

महंगाई और खाद्य पदार्थों का प्रभाव:

मार्च 2025 में वार्षिक महंगाई दर 2.95% रही। विशेष रूप से, खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आई, जिसके कारण CPI-IW इंडेक्स में यह हल्का उछाल देखा गया। यह डेटा जुलाई 2025 की DA वृद्धि निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उल्लेखनीय है कि CPI-IW डेटा और मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के आधार पर, जुलाई 2025 में DA में 3-4% की वृद्धि की संभावना है। कर्मचारी और पेंशनभोगी इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में सहायक हो सकता है।

क्या है डीए बढ़ोतरी (DA Hike) का तरीका?

गौरतलब है कि 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की कैलकुलेशन 12 महीनों के CPI-IW डेटा के एवरेज पर की जाती है। महंगाई भत्ता( DA) महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। आमतौर पर साल का पहला डीए हाईक मार्च में किया जाता है, जो 1 जनवरी से लागू होता है, जबकि दूसरी बढ़ोतरी अक्टूबर या नवबंर में होती है, जो 1 जुलाई से लागू होती है।

Aaj Ki Khabren DA Hike latest hindi news news samachar today today news Hindi

Join WhatsApp

Join Now