Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अगले 72 घंटे इन राज्यों के लिए भारी, होगी आफत की बारिश, जानें IMD का अलर्ट

Mp Weather 4

Weather Today: जनवरी का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव है लेकिन अभी भी उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। कई जगहों पर तो अभी भी हाड़ कंपा देने वाले ठंड अपना कहर बरपा रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) के मानें तो अभी ठंड का ये दौर जारी रहने वाला है और लोगों से फिलहाल इससे राहत के आसार नहीं के बराबर हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मौसम विभाग के मुताबिक आज से उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। एमआईडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर आज और 25 जनवरी को तेज बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 26 जनवरी तक गरज के साथ बरसात की संभावना है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा समेत कई जगहों पर सुबह और रात के समय घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि आज गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 24 जनवरी से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी तेज होगी और 24 से 27 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों को कवर कर सकती है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है। जबकि तमिलनाडु और केरल में भी वर्षा की संभावना है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now