Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात विमान हादसे में अब तक 114 लोगों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान

Ahmedabad Plane Crash DNA Samples

Ahmedabad Plane Crash DNA Samples: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद डीएनए टेस्ट के जरिए लोगों की पहचान की जा रही है। सोमवार  दोपहर तक पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कुल 114 लोगों के डीएनए का मिलान हुआ। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने खुद इसकी जानकारी दी है।

राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने दोपहर बाद चार बजे तक के आंकड़े जारी किए। उन्होंने “एक्स” पर एक पोस्ट में लिखा, “सोमवार 4 बजे से तक हमारी टीमों ने डीएनए नमूनों के मिलान के लिए अथक परिश्रम किया है। जिससे अब तक कुल 114 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है।”

इसे भी पढ़ें:  जापानी PM किशिदा के साथ बुद्ध जयंती पार्क पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खाए गोलगप्पे लस्सी भी पी, देखें VIDEO

उल्लेखनीय है कि 12 जून को एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में चालक दल के सभी 12 सदस्य और 230 यात्री सवार थे। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बची है, जो भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। शेष 241 लोगों की जान चली गई थी। हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।

विमान में आग लगने के कारण उसमें सवार लोगों के शव इस कदर जल चुके हैं कि उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण जरूरी हो गया था। एयर इंडिया विमान हादसे में दोनों ब्लैक बॉक्स बरामद हो चुके हैं। इसके बाद जांचकर्ताओं ने जांच तेज कर दी है। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर), जिसे आमतौर पर दूसरा ब्लैक बॉक्स कहा जाता है, उसे मलबे के कॉकपिट भाग से निकाल लिया गया है। फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर पहले ही बरामद कर लिया गया था।

Aaj Ki Khabren latest hindi news news samachar today today news Hindi

Join WhatsApp

Join Now