Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को मिली RAW के नए चीफ की कमान

https://www.prajasatta.in/national/आईपीएस-अधिकारी-रवि-सिन्ह/

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को रॉ प्रमुख का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। रवि सिन्हा को सोमवार को भारत के बाहरी खुफिया अनुसंधान और विश्लेषण विंग या रॉ प्रमुख का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि सिन्हा 30 जून को अपना कार्यकाल पूरा होने पर मौजूदा सामंत कुर्नार गोयल का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल 2 वर्षों का होगा।

उल्लेखनीय है कि 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में विशेष सचिव, कैबिनेट सचिवालय के रूप में कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए रॉ के सचिव के रूप में सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मौजूदा चीफ सामंत गोयल भी पंजाब कैडर के आइपीएस हैं। सामंत गोयल के रॉ चीफ रहने के दौरान कई उपलब्ध‍ियां भारत के नाम रहीं।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने OROP को लेकर केंद्र सरकार को दिया आदेश, बकाया रकम का 15 मार्च तक भुगतान करें
Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now