Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Anil K Antony Resigns, बोले- मुझे धमकी भरे फोन आ रहे हैं…

Anil K Antony Resigns 1

Anil K Antony Resigns: पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंथोनी के बेटे और कांग्रेस नेता अनिल के एंटनी ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। इस्तीफा देने से एक दिन पहले एंटोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस्तीफा देने के बाद अनिल एंटोनी ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है और मुझे लगता है कि यह कार्रवाई का सबसे अच्छा तरीका है। मैंने अपने पिता के साथ इस पर चर्चा नहीं की। मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है और मुझे उम्मीद है कि नेतृत्व इसे स्वीकार करेगा। मुझे नहीं लगता कि अब कांग्रेस में मेरे लिए जगह है।

अनिल एंटोनी ने लगाए धमकी के आरोप

अनिल एंटोनी ने कहा कि उन्हें रात भर धमकी भरे कॉल और नफरत भरे संदेश मिले। एंथनी ने ANI को बताया, “पिछले 24 घंटों में बहुत सी चीजें हुईं, खासकर कांग्रेस के कुछ कोनों से मुझे बहुत दुख पहुंचा है।” एंथनी ने आज एक ट्वीट में कहा कि उन्हें अपने पिछले ट्वीट्स में से एक को वापस लेने के लिए मुझ पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने अपने ट्विट्स में पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की निंदा की थी और इसे खतरनाक मिसाल करार दिया था।

अपने त्याग पत्र में एंथनी ने कहा कि उन्होंने ट्वीट को वापस लेने की मांगों को नहीं माना और इसके बजाय पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं। पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे ने राहुल गांधी द्वारा चल रही भारत जोड़ो यात्रा पर भी चुटकी ली।

अनिल एंटनी ने अपने इस्तीफे में क्या लिखा?

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल ने अपने इस्तीफे में कहा कि मंगलवार को राज्य में जो कुछ भी हुआ, मुझे लगता है कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की डिजिटल मीडिया और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन सेल छोड़ने का समय है।

उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि मैं राज्य के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। बता दें कि अनिल ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब केरल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा है कि राज्य में पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।

एक दिन पहले अपने ट्वीट में अनिल एंटनी ने लिखा था कि जो लोग ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों से सहमत हैं, वे भारत के संस्थानों के लिए खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इराक युद्ध के पीछे जैक स्ट्रॉ का ही हाथ था।

अनिल एंटोनी के इस्तीफे पर बोले शशि थरूर

अनिल के एंटनी के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैंने अनिल से बात नहीं की है। उन्होंने मेरे साथ इस पर चर्चा नहीं की है, लेकिन वह खुद के लिए बोलने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि एक (बीबीसी) डॉक्यूमेंट्री हमारे राष्ट्र की संप्रभुता को कैसे प्रभावित कर सकता है? प्रतिबंध केंद्र द्वारा एक अति-प्रतिक्रिया और अनावश्यक है। हम एक मजबूत देश हैं, हम इसे नजरअंदाज कर सकते थे। हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा ऐसी चीज नहीं है जिसे किसी डॉक्यूमेंट्री से आसानी से प्रभावित किया जा सकता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now