Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nationl Trust Modi Ki Guarantee: नेशनल क्रश बहुत होंगे लेकिन नेशनल ट्रस्ट सिर्फ़ मोदी की गारंटी :- अनुराग

Nationl Trust Modi Ki Guarantee

हमीरपुर |
Nationl Trust Modi Ki Guarantee: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपने हिमाचल प्रवास के तीसरे दिन हमीरपुर स्थित गांधी चौक पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनाव में सभी हिमाचलवासियों को एकजुट होकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार हेतु वोट करने का आवाहन किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा “ आज पूरा भारत लोकतंत्र के महापर्व को पूरे उत्साह उमंग से मना रहा है। वैसे तो देश में नेशनल क्रश बहुत होंगे लेकिन नेशनल ट्रस्ट सिर्फ़ मोदी की गारंटी है।(Nationl Trust Modi Ki Guarantee) आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। आज जनता को सिर्फ़ मोदी और मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

आज हिमाचल समय पूरे देश में कांग्रेस और उसकी गारंटियां फेल हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा नहीं बनी क्योंकि वहां उन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए थे। राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार देश में सबसे ज्यादा होते थे और 19 पेपर लीक हुए हुए। वहीं छत्तीसगढ़ में सिर्फ मुख्यमंत्री के परिवारजनों को ही सरकारी नौकरी मिलती थी।

इसे भी पढ़ें:  Lok Sabha 2024 की तैयारी, बिहार में आज भाजपा और महागठबंधन सियासी ताकत का करेंगे प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में जहां महादेव एप घोटाला सामने आया वहीं राजस्थान के सचिवालय में ही करोड़ों रुपए और सोना बरामद हुआ। यह लोग किसी प्रकार हिमाचल और कर्नाटक में झूठी गारंटीयों के दम पर आए हैं पर आज एक भी वादा पूरा करने में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। ना ₹1500 प्रतिमाह माता बहनों को मिले हैं, ना ₹100 प्रति लीटर दूध और ₹2 प्रति किलो गोबर खरीदा गया है। 5 लाख नौकरियों का दम भरने वालों ने अभी तक पांच युवाओं को भी नौकरी नहीं दी है। और इसीलिए आज जनता ने मन बना लिया है कि सरकार बनाएंगे तो सिर्फ मोदी की।

इसे भी पढ़ें:  Rahul Gandhi in Germany: जर्मनी में राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला- हम बीजेपी से नहीं, उनके कब्जे वाले संस्थानों से लड़ रहे..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल में 4 की 4 और देश में 400 पार की बयार चल रही है और हिमाचल में विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें भाजपा बड़े अंतर से जीतने जा रही है” अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि “आज देश में ऐसी सरकार है जिसने पिछले 10 वर्षों में भारत को विश्व पटल पर एक अग्रणी राष्ट्र बना दिया है। 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार में सिर्फ घोटाले नजर आते थे। 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, अंतरिक्ष घोटाला, अगस्त्य वेस्टलैंड घोटाला इत्यादि।

वहीं दूसरी और 2014 से लेकर 2024 तक मोदी ने ना खाया है ना किसी को खाने दिया है। ना प्रधानमंत्री मोदी पर एक रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप है ना उनके एक भी मंत्री पर। मोदी ने देश को दसवीं लड़खड़ाती और चरमराती अर्थव्यवस्था से निकलकर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी और तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया। आप तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाओ हम भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 से 2024 तक मोदी जी ने कांग्रेस के 60 वर्षों के गड्ढे को भरने और देश को तेजी से विकास करने लायक बनाया है। अगले 5 वर्षों में T20 की भांति मोदी विकास के चौके और छक्के लगाने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें:  23 हजार करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में CBI ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

इस दौरान भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर सहित भाजपा प्रत्याशी इंदरदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा  और निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा के साथ विशाल जनसभा में अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले PoK को लेकर Rajnath Singh का बड़ा ऐलान

NGT News: एनजीटी के आदेश उपरांत किरतपुर-सुंदरनगर फोरलेन किनारे पहाड़ियों में अवैध खनन की जांच शुरू

Fixed Deposit Highest Interest Rate : फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच रहे हैं, तो ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, देखें पूरी लिस्ट

Miss England Contest 2024: ऊना की बेटी ने Miss England 2024 के फाइनल मुकाबले में बनाई जगह..!

Baba Ramdev Supreme Court Hearing Updates: सुप्रीम कोर्ट की रामदेव पर सख्त टिप्पणी, कहा- आपकी माफी स्वीकार नहीं !

Nationl Trust Modi Ki Guarantee । Anurag Singh

Anurag Thakur Hindi News Lok Sabha Elections 2024

Join WhatsApp

Join Now