Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अतीक को लेकर झांसी से निकला यूपी STF का काफिला, 417 किमी का सफर अभी बाकी

Sabarmati Prayagraj

Sabarmati to Prayagraj Live Updates: उत्तर प्रदेश में माफिया से नेता बने अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाया जा रहा है। यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस का काफिला गैंगस्टर अतीक को रविवार शाम साबरमती केंद्रीय जेल से चला था। 1271 किमी का सफर तय करने में काफिले को करीब 23 घंटे लगेंगे। लिहाजा काफिला नाबाद चल रहा है।

यूपी कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अपहरण के एक मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट की ओर से इस मामले में अतीक अहमद समेत सभी आरोपियों को इस दिन अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है।

Sabarmati to Prayagraj Live Updates:-

झांसी पुलिस लाइन से अतीक को लेकर निकली पुलिस और एसटीएफ

माफिया अतीक को लेकर जा रहा पुलिस का काफिला झांसी पुलिस लाइन से प्रयागराज के लिए रवाना हो गया है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस अतीक को लेकर सुबह 8:48 बजे झांसी पहुंची थी। यहां करीब दो घंटे तक काफिले में शामिल लोगों ने आराम किया। इसके बाद 10:45 बजे पुलिस का काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।

Sabarmati to Prayagraj Live Updates 2 1

रक्शा बॉर्डर से झांसी में की एंट्री

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रक्शा बॉर्डर से झांसी में एंट्री लेने के बाद गैंगस्टर अतीक अहमद को झांसी पुलिस लाइन में ठहराया गया है। बताया गया पुलिस लाइन परिसर में किसी को भी आने की अनुमति नहीं है। मीडिया को भी बाहर रोक दिया गया है।

अतीक की बहन भी चल रही काफिले के साथ

साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद के साथ उसके परिवार की महिलाएं भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के काफिले के साथ अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी अपनी गाड़ी से साथ चल रही हैं। उन्होंने मिडिया से कहा कि अतीक की सुरक्षा के लिए चिंति हैं।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी और झांसी के बीच है काफिला

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज ला रही पुलिस का काफिला मध्य प्रदेश के शिवपुरी और उत्तर प्रदेश के झांसी के बीच में है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 9.30 ये काफी झांसी पहुंचेगा। झांसी पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। अतीक को लेकर गुजरने वाले संभावित रास्तों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

शिवपुरी में कुछ देर के लिए रुके

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उदयपुर के बाद प्रयागराज पुलिस का काफिला मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रुका था। यहां कुछ देर रुकने के बाद अतीक को लेकर फिर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। एएनआई की ओर से इसकी कुछ तस्वीरें भी जारी की गई हैं। अतीक को भी बाहर निकाला गया।

साबरमती से चल कर उदयपुर में रुके थे

गुजरात की साबरमती जेल से गैंगस्टर अतीक अहमद को लेकर निकला प्रयागराज पुलिस का काफिला राजस्थान में एंट्री के बाद उदयपुर में कुछ देर के लिए रुका। इसके बाद प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ उसे लेकर झांसी के लिए रवाना हुए हैं। बताया गया है कि कुछ घंटे बाद पुलिस का काफिला उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगा।

साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अतीक की निगरानी के लिए भी पुख्ता तैयारी की गई है। बता दें कि अतीक अहमद प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) का आरोपी है।

1271 किमी का है साबरमती से प्रयागराज का सफर

जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस कुछ ही देर में गैंगस्टर अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर निकलेगी। सड़क मार्ग से करीब 24 घंटे में 1271 किमी का सफर तय करते हुए पुलिस यूपी के प्रयागराज पहुंचेगी। बताया गया है कि यूपी पुलिस की 45 सदस्यीय टीम साबरमती जेल पहुंची है। इस टीम में एक IPS अधिकारी, 3 डीएसपी और 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। काफिले में छह गाड़ियां शामिल हैं।

यूपी की इस जेल में रहेगा अतीक अहमद

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी शिफ्ट करने पर डीजी (जेल) आनंद कुमार ने बताया कि माफिया से नेता बने गैंगस्टर अतीक अहमद को प्रयागराज की जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। उसके सेल में भी सीसीटीवी कैमरा होगा।

कैमरों से 24 घंटे होगी निगरानी

इसके अलावा जेल कर्मचारियों को अपने रिकॉर्ड के आधार पर चुना गया है। इसके बाद उन्हें तैनाती दी जाएगी। अतीक की सेल के आसपास सभी सुरक्षा कर्मियों के पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। प्रयागराज जेल कार्यालय और जेल मुख्यालय वीडियो वॉल के माध्यम से चौबीसों घंटे अतीक पर निगरानी करेगा। प्रयागराज जेल में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी जेल को भेजा जा रहा है।

कई दिनों से चल रही अतीक को लाने की कवायद

बता दें कि कई दिनों से साक्ष्य संकलन और कागजी कार्रवाई के बाद आज यानी रविवार को यूपी एसटीएफ की एक टीम गुजरात की साबरमती जेल पहुंची है। यहां अतीक अहमद से उमेश पाल हत्याकांड के बारे में पूछताछ की जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि बी वारंट पर यूपी पुलिस अतीक अहमद को यूपी ला सकती है। वहीं दोपहर होते-होते स्थिति साफ हो गई। यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस अतीक को लेकर आ रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now