साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

BJP से इस्तीफा देते वक्त शिव प्रताप शुक्ला की आंखें डबडबाईं

हिमाचल के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कल लेंगे शपथ
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

UP News: हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने के बाद पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और राज्यसभा सांसद रहे शिव प्रताप शुक्ला ने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया। शिव प्रताप शुक्ला ने गोरखपुर में भाजपा के सभी अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह को त्यागपत्र सौंपा। इस दौरान वे भावुक भी हो गए।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल की जिम्मेदारी के निर्माण के बाद में फिर भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। 18 फरवरी को वे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौंपा त्यागपत्र

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह बुधवार को पूर्व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला की बेतियाहाता स्थित आवास पहुंचे। यहां पर शिव प्रताप शुक्ला ने उन्हें सभी पदों से त्यागपत्र सौंप दिया। हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने डबडबाई आंखों से कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसलिए वे भाजपा के सभी पदों और दायित्वों से त्यागपत्र दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा की 75 सीटों की जंग... क्या बदल जाएगा सत्ता का समीकरण?

उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को संबोधित त्यागपत्र गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष/एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह को सौंपा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला की आंखें डबडबा गईं।

शिव प्रताप बोले- यह मेरे लिए भावुक क्षण

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह भी त्याग पत्र लेते समय भावुक दिखे। उन्होंने क्षेत्रीय महामंत्री सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके बाद शिव प्रताप शुक्ला ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को संबोधित त्यागपत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौंपा।

उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने के उपरांत भाजपा के सभी दायित्वों से त्यागपत्र संवैधानिक दायित्व है। यह मेरे लिए भावुक क्षण है, क्योंकि जिस संगठन में जीवन का एक-एक क्षण बीता, उससे त्याग पत्र देना पड़ रहा है। हालांकि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्ति होने के बाद यह जरूरी भी है।

इसे भी पढ़ें:  Microsoft अपने 10 हजार कर्मचारियों की करेगा छंटनी

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री के कार्यकाल की सराहना की

क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा तक में शिव प्रताप शुक्ला सेवा और समर्पण के मिशाल रहे। संगठन के विभिन्न दायित्वों, राज्य और केंद्र में मंत्री रहते हुए इनके नाम बड़ी उपलब्धि है। इनका राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्ति होना गोरखपुर और यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, अष्टभुजा शुक्ल, नरेंद्र तिवारी, रमाशंकर शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: Jaipur News: राज्यपाल मनोनीत होने के बाद विधानसभा पहुंचे गुलाबचंद कटारिया, स्पीकर ने दी बधाई



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now