Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Indian High Commission In UK

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन के संबंध में मामला दर्ज किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा कि 19 मार्च, 2023 को भारतीय उच्चायोग लंदन में हुई घटना पर विदेश मंत्रालय से एक रिपोर्ट मिलने पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम (पीडीपीपी) की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि विशेष प्रकोष्ठ ने घटना की जांच शुरू कर दी है क्योंकि इसमें विदेश में भारतीय नागरिकता रखने वाले कुछ व्यक्तियों द्वारा की गई गैरकानूनी गतिविधियां शामिल हैं।

खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ जुटे भारतीय समुदाय के लोग

19 मार्च को भारतीय समुदाय ने भारतीय ध्वज के प्रति खालिस्तान समर्थकों के “अपमानजनक कृत्य” के खिलाफ लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने एक बड़ी सभा की और मांग की है कि लंदन के मेयर सादिक खान और ब्रिटिश सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

भारतीय ध्वज और भारत की एकता के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए पूरे ब्रिटेन से प्रवासी लंदन गए। सभा ने खालिस्तान के विचार को जोर-शोर से खारिज कर दिया। इसी घटना का एक वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हुआ था। अब वायरल हुए वीडियो में खालिस्तानी प्रदर्शनकारी को बालकनी पर भारतीय ध्वज को नीचे उतारने का प्रयास करते हुए देखा गया।

यूके राजनयिक को किया गया तलब

यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ के बाद नई दिल्ली में सबसे वरिष्ठ यूके राजनयिक को रविवार रात तलब किया गया था। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, लंदन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई कार्रवाई पर भारत के मजबूत विरोध को व्यक्त करने के लिए नई दिल्ली में सबसे वरिष्ठ यूके राजनयिक को आज देर शाम तलब किया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now