Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बुलेट की टंकी पर बैठी लड़की ने युवक को लगाया गले

Jaipur

Romance Wali Holi: आठ मार्च यानी कल बुधवार को होली है। रंगों का खुमार लोगों पर चढ़ चुका है। इस बीच एक रोमांस वाली होली का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की बुलेट की टंकी पर बैठी है। युवक बाइक चला रहा है। लड़की ने लड़के को गले रखा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

खुलेआम इस रोमांस का वीडियो राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है। इससे पहले अजमेर से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था।

जवाहर सर्किल चौराहे पर कैमरे में कैद हुआ प्रेमी जोड़ा

बीच सड़क रोमांस का वीडियो जयपुर के जवाहर सर्किल चौराहे का बताया जा रहा है। इसमें बुलेट पर जाते हुए एक प्रेमी जोड़ा दिख रहा है। लड़की, लड़के की तरफ मुंह करके पेट्रोल टंकी पर बैठी है। वह बाइक चला रहे युवक को गले हुए है।

पुलिस नंबर के जरिए युवक का पता लगा रही

वायरल वीडियो का पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। नंबर के आधार पर पुलिस युवक का पता लगा रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अजमेर और लखनऊ में भी आए थे ऐसे मामले

इससे पहले अजमेर भी एक प्रेमी जोड़े का बीच सड़क स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया था। पुष्कर रोड पर युवक बाइक चला रहा था और लड़की उसे गले लगाकर रोमांस कर रही थी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था। वहीं, लखनऊ में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। लखनऊ पुलिस ने भी आरोपी लड़के पर कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now