साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

COVID-19 Alert: भारत में चार सक्रिय वेरिएंट्स, सावधानी बरतने की सलाह

COVID-19 Alert, Covid 19 Cases In India
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

COVID-19 Alert in India: वर्तमान में भारत सहित वैश्विक स्तर पर कोविड-19 वायरस के विभिन्न वेरिएंट्स सक्रिय हैं। यह वायरस केवल एक देश तक सीमित नहीं, बल्कि विश्व भर में फैलने वाला संक्रामक रोग है। कई देशों में इसका प्रभाव देखा जा रहा है, और एशियाई देशों में भी यह प्रकोप बना हुआ है।

हांगकांग, चीन, ताइवान से लेकर पाकिस्तान तक कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। भारत में स्थिति अभी नियंत्रण में है, और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निगरानी को और सख्त कर दिया है ताकि संक्रमण दर को न्यूनतम रखा जा सके।

भारत में चार वेरिएंट्स सक्रिय, XFG पर विशेष ध्यान

देश में कोविड-19 के चार वेरिएंट्स सक्रिय हैं, लेकिन जनता को केवल तीन वेरिएंट्स—LF.7, JN.1, और NB.1.8.1 के बारे में जानकारी है। चौथा वेरिएंट, XFG, तेजी से फैल रहा है। हाल की कुछ रिपोर्ट्स में इसकी उच्च संक्रामकता और प्रतिरक्षा तंत्र पर प्रभाव डालने की क्षमता की बात सामने आई है। XFG वेरिएंट का वायरल लोड अधिक होने की संभावना है, जिसके कारण यह तेजी से फैल सकता है।

इसे भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव से पहले जनता को सीएम ममता बनर्जी का उपहार

COVID-19 Alert in India: ICMR की सलाह

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत में पाए गए चार वेरिएंट्स LF.7, XFG, JN.1, और NB.1.8.1—गंभीर नहीं हैं। इनके लक्षण हल्के हैं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग नए वेरिएंट्स की खोज के लिए टेस्टिंग बढ़ा रहा है और जल्द ही नए नमूने एकत्र किए जाएंगे।

COVID-19 Alert in India लक्षणों की पहचान

कोविड-19 के इन वेरिएंट्स के सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं: बुखार, खांसी, सिरदर्द, उल्टी और दस्त, मांसपेशियों में दर्द, नाक का बहना

COVID-19 Alert: जरूरी सावधानियाँ

ये सभी वेरिएंट्स ओमिक्रोन के उप-वेरिएंट्स हैं। इन्हें नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित सावधानियाँ बरतें:

  • हाथों की नियमित सफाई करें, खासकर बाहर रहते समय सैनिटाइजर का उपयोग करें।
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें और त्वचा के सीधे संपर्क से परहेज करें।
  • पौष्टिक आहार लें, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता हो।
  • सार्वजनिक परिवहन में मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
इसे भी पढ़ें:  कृष‍ि मंत्री नरेंद्र स‍िंह तोमर का बड़ा ऐलान, किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले

उल्लेखनीय  है कि भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली, महाराष्ट्र से लेकर केरल और कोलकाता में भी कोविड-19 के मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ एडवाइजरी जारी कर सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Join WhatsApp

Join Now