Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भारतीय सेना उन्हें मुंह तोड़ जबाब दे रही है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हो रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ के केशवान इलाके में 3-4 आतंकी छिपे हुए हैं। ये वही आतंकवादी हैं, जिसने 7 नवंबर को कुंतवाड़ा के एक गांव में 2 वीडीजी सदस्यों की हत्या की थी। आतंकियों ने वीडीजी के दो सदस्यों का पहले अपहरण किया और फिर आंख में पट्टी बांधकर गोली मार दी थी।

जैसे ही सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि किश्तवाड़ में आतंकी छिपे हुए हैं। इस पर सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान तेज किया। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी कर दी, जिस पर भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान ने बलिदान दे दिया। बताया जा अरह है कि दोनों ओर से जमकर फायरिंग हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  ALL IS NOT WELL in Ladakh! -40 डिग्री में अनशन करेंगे सोनम वांगचुक
आपको बता दें कि एक दिन पहले जम्मू कश्मीर के बारामूला के सोपोर (Jammu Kashmir Encounter)में स्थित रामपोरा राजपोरा इलाके में शनिवार को मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था।
इसे भी पढ़ें:  GST Council Meet: 55वीं जीएसटी परिषद की बैठक के प्रमुख निर्णयों का विस्तृत विवरण
Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now