Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गुजरात के जूनागढ़ में अवैध दरगाह हटाने की नोटिस पर भड़के लोग, हिंसा में एक की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल

Published on: 17 June 2023
गुजरात के जूनागढ़ में अवैध दरगाह हटाने की नोटिस पर भड़के लोग, हिंसा में एक की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
गुजरात के जूनागढ़ जिले में शुक्रवार रात एक अवैध दरगाह को लेकर जमकर बवाल हुआ। दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस पर लोग भड़क गए। भीड़ ने अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन के नोटिस के बाद जमकर पथराव किया। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। जबकि डिप्टी एसपी और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

गुस्साई भीड़ ने कई गाड़ियां फूंक दी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल इलाके में भारी तनाव है। बड़ी संख्या में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। शुक्रवार की रात करीब 500-600 लोग जमा हुए थे। पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी।

रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा। आगे की जांच जारी है।

बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 200-300 लोगों की भीड़ पत्थर चलाते और गाड़ियों को तोड़ते हुए दिख रही है। हिंसा भड़कने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को इलाके में भेजा गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now