Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Indigo Flight: इंडिगो विमान का इंजन फेल, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग..!

Published on: 16 July 2025
Indigo flight's engine failed, emergency landing made in Mumbai..!

Indigo Flight Emergency Landing: देश में विमान हादसों और तकनिकी खराबी की घटनाओं में  बढ़ोतरी होती जा रही है। ताज़ा जानकरी एक मुताबिक दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। बताया जा रहा है कि विमान का एक इंजन फेल हो गया था, जिसके बाद विमान को मुंबई की तरफ मोड़ा गया और इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इंजन फेल होने के बाद करीब 17 मिनट तक आसमान में विमान उड़ान भर रहा था।

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की इस फ्लाइट ने रात करीब 8 बजे दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। विमान करीब आधे घंटे की देरी से उड़ान भर रहा था। गोवा की तरफ जा रहे विमान को अचानक मुंबई की तरफ मोड़ दिया गया। विमान ने रात 10 बजे से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे आपातकालीन लैंडिंग की।

Indigo Flight Emergency Landing Latest Updates

जानकारी प्राप्त हुई है कि विमान में आई खराबी के कारण इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। हालांकि विमान सुरक्षित मुंबई एयरपोर्ट पर उतर गया। अभी तक किसी यात्री के हताहत होने और नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था। इस दर्दनाक घटना से लोग अभी उबर भी नहीं पाए कि लगातार विमान में खामियों की खबर सामने आ रही हैं।

खबर अपडेट हो रही है —

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now