Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कानून मंत्री किरण रिजिजू ने पूर्व जज की वीडियो शेयर कर कहा- न्यायपालिका स्वतंत्र लेकिन हमारा संविधान सर्वोच्च

किरण रिजिजू और आरएस सोढ़ी

नई दिल्ली:  जजों की नियुक्ति को लेकर न्यायपालिका और सरकार के बीच अकसर खींचातान रहती है। इसी बीच कानून मंत्री किरण रिजिजू ने एक पूर्व जज आर एस सोढ़ी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने ट्वीट कर कहा, एक जज की नेक आवाज: भारतीय लोकतंत्र की असली खूबसूरती इसकी सफलता है। जनता अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से स्वयं शासन करती है। चुने हुए प्रतिनिधि लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं और कानून बनाते हैं। हमारी न्यायपालिका स्वतंत्र है लेकिन हमारा संविधान सर्वोच्च है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आगे किरण रिजिजू ने लिखा, यह जज की आवाज है और बहुत से लोग भी यही समझदारी भरा विचार रखते हैं। केवल कुछ लोग हैं जो संविधान के प्रावधानों और जनादेश की उपेक्षा करते हैं। यह लोग खुद को भारत के संविधान से ऊपर समझते हैं।

वहीं, वीडियो में पूर्व जज ने कहा, शीर्ष अदालत कानून नहीं बना सकती। इसको ऐसा करने का कोई अधिकार भी नहीं है। कानून बनाने का अधिकार केवल संसद का है। आगे वह बोले सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार संविधान हाइजैक कर लिया है। हाइजैकिंग के बाद उन्होंने कहा कि हम खुद ही जजों की नियुक्ति करेंगे और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होगी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now