Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Karnataka Assembly Election: बीजेपी के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म! CM बोम्मई बोले- रात तक जारी होगी 150 सीटों की सूची

Basavaraj Bommai

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के साथ कई दौर की बातचीत के बाद उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। करीब 150 सीटों के लिए पहली सूची आज मंगलवार या कल बुधवार को जारी कर दी जाएगी।

वहीं, वरिष्ठ नेता और शिवमोगा से विधायक केएस ईश्वरप्पा के राजनीतिक संन्यास लेने पर बोम्मई ने कहा कि उन्होंने पहले भी बताया था कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। यह उनका साफ संदेश है कि एक निश्चित उम्र के बाद हमें युवाओं के लिए जगह छोड़ देनी चाहिए। राज्यों और केंद्र में भाजपा की यही संस्कृति है।

इसे भी पढ़ें:  Online Gaming Bill 2025: ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाने वाली है मोदी सरकार, जानिए, Dream11 और अन्य एप्स पर क्या पड़ेगा प्रभाव

महासचिव बोले- अभी बहुत समय है

वहीं भाजपा महासचिव सीटी रवि ने दिल्ली में कहा कि नामांकन 13 से 20 अप्रैल तक हैं। अभी बहुत समय है। आप लोग उत्सुक हैं इसलिए आपको लग रहा सूची जारी करने में देरी हो रही, अभी देरी नहीं हुई है। ईश्वरप्पा ने खुद से जाहिर किया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी मजबूत करने में उनको योगदान बहुत रहा है।

कांग्रेस जारी कर चुकी है 166 उम्मीदवारों की सूची

कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है। 13 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव संबंधी अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है।

इसे भी पढ़ें:  Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में बादल फटने से 5 की मौत, जवानों समेत 40 लापता

कांग्रेस ने यहां दो चरणों में 166 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जबकि जनता दल (सेक्युलर) ने 93 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now