Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कर्नाटक BJP MLA मदल विरुपक्षप्पा गिरफ्तार

Karnataka Bribery Case: कर्नाटक बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा को रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा विधायक की गिरफ्तारी लोकायुक्त ने की है। बता दें कि उनके बेटे को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था जिसके बाद विधायक विरुपक्षप्पा को कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

विरुपक्षप्पा पर अपने बेटे केएएस अधिकारी प्रशांत मदल के माध्यम से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। गिरफ्तारी सोमवार को KSDL से जुड़े रिश्वत मामले में विरुपाक्षप्पा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बाद हुई है। बता दें कि KSDL कर्नाटक का मशहूर मैसूर संदल साबुन बनाता है।

तुमकुर क्यासंद्रा टोल के पास हुई विधायक की गिरफ्तारी

दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक विरुपाक्षप्पा को सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने तुमकुर क्यासंद्रा टोल के पास पकड़ा था। उसे बेंगलुरु ले जाया गया है।

लोकायुक्त के मुताबिक, बिल पास कराने के लिए 81 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी और विरुपाक्षप्पा के बेटे प्रशांत एमवी को उनके कार्यालय में 40 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया था। बाद में विरुपक्षप्पा के आवास से 7 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई थी। प्रशांत एमवी को 2 मार्च को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now