Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

केरल के पूर्व CM के बेटे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Anil K Antony Resigns

Anil K Antony Resigns: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC के दो हिस्सों वाली डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अनिल ने बुधवार सुबह ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अनिल एंटोनी ने ट्वीट कर कहा कि मुझ पर एक ट्वीट को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने ट्वीट को हटाने से मना कर दिया। बता दें कि अनिल एंटनी कांग्रेस पार्टी की केरल ईकाई के डिजिटल संचार प्रमुख का पद संभाल चुके हैं।

मंगलवार को केरल में हुई थी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग

बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के विरोध के बीच मंगलवार को केरल में विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने 2002 के गुजरात दंगों पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की थी। बीबीसी के “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” की स्क्रीनिंग का भाजपा के युवा मोर्चा ने विरोध किया था। इसके बाद अनिल एंटोनी ने भी भाजपा युवा मोर्चा के इस कदम का समर्थन किया।

अनिल एंटनी ने अपने इस्तीफे में क्या लिखा?

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल ने अपने इस्तीफे में कहा कि मंगलवार को राज्य में जो कुछ भी हुआ, मुझे लगता है कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की डिजिटल मीडिया और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन सेल छोड़ने का समय है।

उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि मैं राज्य के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। बता दें कि अनिल ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब केरल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा है कि राज्य में पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।

एक दिन पहले अपने ट्वीट में अनिल एंटनी ने लिखा था कि जो लोग ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों से सहमत हैं, वे भारत के संस्थानों के लिए खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इराक युद्ध के पीछे जैक स्ट्रॉ का ही हाथ था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now