Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी छोड़ेंगे पद, PM मोदी के सामने जताई इच्छा

Bhagat

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को पद छोड़ने की इच्छा जताई है। कोश्यारी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मैंने सभी राजनीतिक जिम्मेदारियां छोड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है।

‘राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहता हूं’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि, “मैंने पीएम को अपनी सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा से अवगत कराया।” ये जानकारी सोमवार (23 जनवरी) को राजभवन ने प्रेस रिलीज के जरिए शेयर की है। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने हालिया मुंबई यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक जिम्मेदारियों से हटने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था।

कोश्यारी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र जैसे संतों, समाज सुधारकों और वीरों की महान भूमि का राज्यपाल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। प्रदेश की जनता से तीन वर्ष से अधिक समय तक मिले प्यार और स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शिवाजी पर दिया था विवादित बयान

शिवाजी पर दिए बयान को लेकर कोश्यारी विवादों में रहे। राज्यपाल कोश्यारी ने बीते साल नवंबर में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों के आइकॉन थे। राज्य में आइकॉन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जिक्र किया था।

कोश्यारी ने पिछले महीने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्‌ठी लिखकर उनसे मार्गदर्शन भी मांगा था। उन्होंने गृह मंत्री से सलाह मांगी थी कि उन्हें इस पद पर बने रहना है या नहीं। कोश्यारी ने यह चिट्ठी 6 दिसंबर को लिखी थी, जो कुछ दिन बाद सामने आई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now