Prajasatta Side Scroll Menu

मणिपुर हिंसा : केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उग्रवादियों के 12 बंकर किए नष्ट

मणिपुर: भीड़ ने की पुलिस थाने में लूट की कोशिश, सुरक्षाबलों पर चलाई गई गोलियां

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
मणिपुर में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 24 घंटों में मणिपुर में 12 बंकर नष्ट किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में हिंसा प्रभावित मणिपुर के विभिन्न जिलों में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर उग्रवादियों द्वारा बनाए गए 12 बंकरों को नष्ट कर दिया।

मणिपुर पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने तमेंगलोंग, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में तलाशी अभियान चलाया और पहाड़ी और घाटी दोनों में 12 बंकरों को नष्ट कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  'नाटू-नाटू' की Oscar में एंट्री

पुलिस ने बताया में कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन 51 मिमी मोर्टार गोले और तीन 84 मिमी मोर्टार गोले साहुमफाई गांव के धान के खेत में पाए गए और एक आईईडी कांगवई और एस कोटलियान गांवों के बीच एक धान के खेत में पाया गया। मोर्टार गोले और आईईडी को नष्ट कर दिया गया।

मणिपुर पुलिस ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन कुछ स्थानों पर नियंत्रण में है, कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं लेकिन राज्य के अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य है। बयान में कहा गया है कि उन्होंने कर्फ्यू उल्लंघन, घरों में चोरी, आगजनी के मामलों आदि के सिलसिले में 135 लोगों को गिरफ्तार किया है। तक कुल 1100 हथियार, 13702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च, घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें:  नए साल में 'मन की बात' का पहला एपिसोड आज
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today daily news India Enforcement Directorate India government news India politics news latest hindi news latest news India national headlines news news update today priyanka gandhi samachar today today news Hindi top headlines today top news India

Join WhatsApp

Join Now