Prajasatta Side Scroll Menu

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, कई घायल

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, कई घायल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
हिंसा प्रभावित मणिपुर में एक बार फिर शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले के खमेनलोक इलाके में हुई ताजा हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उग्रवादियों की ओर से मंगलवार (13 जून) को अचानक की गई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान शरारती तत्वों ने खमेनलोक गांव के कई घरों में भी आग लगा दी। तामेंगलोंग जिले के गोबाजंग में भी कई लोगों के घायल होने की खबर है।

इसे भी पढ़ें:  भोपाल में संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- हम सिंधु सभ्यता को नहीं भूल सकते, शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सिंधी समाज को मिलेंगे पट्टे

बता दें कि मणिपुर में हुई हिंसा अब तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। पूर्वोत्तर के इस राज्य में पहाड़ी जिलों में रहने वाले कुकी और इंफाल घाटी में रहने वाले मैतई समुदाय के बीच मई में हुई थी। इसके बाद से ही रुक-रुक कर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। हिंसा को काबू में करने के लिए पुलिस के साथ यहां पर सेना और असम राइफल्स के जवान भी तैनात हैं. इससे कुछ हद तक हिंसा को काबू करने में कामयाबी भी हासिल हुई है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today daily news India Enforcement Directorate India government news India politics news latest hindi news latest news India national headlines news news update today priyanka gandhi samachar today today news Hindi top headlines today top news India

Join WhatsApp

Join Now