Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मनीष सिसोदिया को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची ED

Delhi Liquor Case Manish Sisodia Hearing Bail Today

Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को 17 मार्च तक ईडी की रिमांड दे दी है। वहीं, कोर्ट जमानत याचिका पर 21 मार्च को सुनवाई करेगी। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सिसोदिया को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया था। ईडी ने कहा कि हमने इस मामले में अभी तक 7 लोगों को नोटिस भेजा है ताकि उन्हें सिसोदिया के सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकें।

कोर्ट में ED की दलीलें

  • कोर्ट में ईडी के वकील ने कहा कि सिसोदिया के प्रतिनिधि के कविता से मुलाकात की। सिसोदिया के असिस्टेंट विजय नायर इस पूरी साजिश को लीड कर रहा था। इस घोटाले में सरकारी तंत्र से जुड़े कई लोग शामिल हैं। ये साजिश नायर, सिसोदिया, के कविता और दूसरे लोगों ने मिलकर रची।
  • ईडी के वकील रोहैब ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि साउथ लाॅबी के नेताओं ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। इस पूरी डील को चलाने के लिए एक ग्रुप बनाया गया ताकि दिल्ली में शराब कारोबार से 30 फीसदी तक मुनाफा कमाया जा सके।
  • कोर्ट में ईडी के वकील ने कहा कि सिसोदिया के प्रतिनिधि के कविता से मुलाकात की। सिसोदिया के असिस्टेंट विजय नायर इस पूरी साजिश को लीड कर रहा था। इस घोटाले में सरकारी तंत्र से जुड़े कई लोग शामिल हैं। ये साजिश नायर, सिसोदिया, के कविता और दूसरे लोगों ने मिलकर रची।
  • इंडोस्पिरिट्स नाम की कंपनी को एल1 लाइसेंस सुनिश्चित करने में सिसोदिया की भूमिका थी। जांच में पता चला है कि सिसोदिया ने व्यक्तिगत तौर पर एक्साइज विभाग से इंडो स्पिरिट की फाइल क्लीयर कराई थी।
  • सिसोदिया ने दूसरों के खरीदे गए फोन और सिम कार्ड जो उनके नाम पर नहीं थे उनका इस्तेमाल किया, ताकि बाद में वह इसे बचाव के तौर पर इस्तेमाल कर सकें। यहां तक कि उनका फोन भी उनके नाम पर नहीं है।​​​​​​​
  • ईडी के वकील ने सुनवाई के दौरान बताया कि पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया ने अन्य लोगों के नाम से सिम कार्ड और मोबाइल फोन खरीदे थे।

सिसोदिया के वकील ने दी ये दलीलें

  • कोर्ट में सिसोदिया के वकीन दयान कृष्णन ने कहा कि ईडी कह रही है यह पाॅलिसी गलत है। यह पाॅलिसी चुनी हुई सरकार ने बनाई है। यह कई स्तरों से होकर गुजरती है।
  • सिसोदिया के वकील ने कहा कि ईडी जल्दबाजी की बात कर रही है। मैं जल्दबाजी के ऐसे बहुत सारे उदाहरण दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी भी तो जल्दबाजी में की गई और इसे सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे संवैधानिक करार दिया।
Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि शुक्रवार सुबह कोर्ट ने सिसोदिया को दोपहर 2 बजे तक पेश करने का आदेश दिया था। 3 दिन पूछताछ के बाद ED ने 9 मार्च को देर शाम सिसोदिया को अरेस्ट किया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट से उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी थी।

इसके पहले CBI ने 26 फरवरी को उन्हें अरेस्ट किया था। इस मामले में मनीष की जमानत याचिका पर दोपहर 2.30 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में ही सुनवाई होगी। 7 दिन की CBI रिमांड के बाद कोर्ट ने 6 मार्च को सिसोदिया को 20 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now