Prajasatta Side Scroll Menu

मापुसा डांगुई कॉलोनी के बार के पास हुआ तेज धमाका

Goa Blast

Goa Blast: गोवा के मापुसा इलाके में सोमवार तड़के तेज धमाका हुआ। धमाके की घटना मापुसा के हिल टॉप बार एंड रेस्टोरेंट के पास हुआ। धमाके के कारणों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। करीब 40 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। धमाके के बाद स्थानीय लोग विशेष फोरेंसिक टीम से विस्फोट की जांच की मांग कर रहे हैं।

50 मीटर के दायरे में महसूस हुआ धमाके का असर

बताया जा रहा है कि विस्फोट का प्रभाव इतना तेज था कि बार और रेस्तरां के साथ-साथ लगभग 7 अपार्टमेंट और आसपास के एक बंगले के साथ-साथ 3 खड़ी कारों और 3 दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। अपार्टमेंट की दीवारों में दरारें आ गई हैं जबकि बंगले और आसपास के अपार्टमेंट के शीशे टूट गए हैं। धमाके का असर करीब 50 मीटर के दायरे में महसूस किया गया।

सिलेंडर फटने की आशंका से इनकार

घटना आज सुबह करीब 6.30 बजे की है। सुबह करीब 7 बजे मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बार एंड रेस्टोरेंट के एक छोटे से हिस्से को जलता हुआ पाया। शुरुआत में सिलेंडर फटने का संदेह था, लेकिन फायर फोर्स के अधिकारियों ने कहा कि बार और रेस्तरां के अंदर दोनों सिलेंडर सुरक्षित पाए गए। उन्होंने आगे बताया कि फ्रिज और 2 कोल्ड स्टोरेज भी ठीक थे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal CPS Case: सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक: विधायकों की अयोग्यता पर कार्रवाई फिलहाल स्थगित

बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक ने की जांच की मांग

हिल टॉप बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक ने घटना की जांच की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि इलाके में बार और रेस्तरां चलाने के लिए कुछ स्थानीय लोग उनके खिलाफ थे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now