Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मौर्य की जीभ काटने पर 51 हजार इनाम की घोषणा

Ramcharismanas Row

Ramcharismanas Row: अखिल भारत हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) के एक नेता ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की जीभ काटने वाले को 51,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि रामचरितमानस (Ramcharismanas) के कुछ हिस्से जाति के आधार पर समाज के एक बड़े वर्ग का अपमान करते हैं। इसलिए उनकी मांग है कि रामचरितमानस पर प्रतिबंध लगाया जाए। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख ओबीसी नेता माना जाता है।

और पढ़िए –

महासभा के जिला प्रभारी ने जारी किया बयान

महासभा के जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने सोमवार को कहा कि सपा नेता ने हमारे धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया है और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। महासभा के जिला प्रभारी ने कहा, “कोई साहसी व्यक्ति, अगर वह सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काट देता है, तो उसे 51,000 रुपये का चेक दिया जाएगा।”

इसके अलावा, अखिल भारत हिंदू महासभा (ABHM) के सदस्यों ने मौर्य का एक प्रतीकात्मक जुलूस निकाला, उनका पुतला जलाया। ABHM के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने न्यूज एजेंसी से बात की और कहा, ‘हम सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हैं।’

और पढ़िए –

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री जब बसपा में थे तो ‘जय भीम, जय भारत’ कहते थे, बीजेपी में शामिल हुए तो रामचरितमानस का सम्मान करने लगे और अब जब समाजवादी पार्टी में शामिल हुए तो रामचरितमानस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य मौर्य ने कहा था कि कुछ पंक्तियां हैं (रामचरितमानस में) जिनमें ‘तेली’ और ‘कुम्हार’ जैसी जातियों के नामों का उल्लेख है और इन्हीं के कारण इन जातियों के लाखों लोग आहत हुए हैं।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now